spot_img
HomeUncategorizedनौकायन पर एनसीसी कैडेट्स के साथ ग्रुप कमांडर ने किया योगाभ्यास

नौकायन पर एनसीसी कैडेट्स के साथ ग्रुप कमांडर ने किया योगाभ्यास

योग हमारी पुरातन विरासत – ब्रिगेडियर भारती

अवधेश पांडेय (उप संपादक) “क्राइम मुखबिर” गोरखपुर

गोरखपुर- 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर एनसीसी ग्रुप गोरखपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर परिमल भारती और डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल विशाल दुबे ने रामगढ़ ताल स्थित नौकायन पर एनसीसी कैडेट्स के साथ योगाभ्यास किया। योगाभ्यास के बाद एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर भारती ने कहा कि योग भारत की पुरातन विरासत है हमें गर्व है कि पूरा विश्व आज योग को अपना रहा है और इसके महत्व को समझ रहा है। लिए हम सभी शपथ लें कि अपने शरीर को स्वस्थ्य और ऊर्जावान बनाने के लिए प्रत्येक दिन हम योग को अपनाएंगे।
इस अवसर पर 15 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमूल्य प्रताप सिंह सूबेदार मेजर राजू मोरे कविता गुप्ता मदन मुरारी शुक्ल अनिल द्विवेदी राजेश चौरसिया सहित सैकड़ों एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!